फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फिरोजाबाद में 5 माह की गर्भवती ने की सुसाइड, वजह जानकर चौंक जाएंगे; डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

Fri, 08 Sep 2023 09:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

शादी के डेढ़ साल बाद ही पांच माह की गर्भवती विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। उसका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। 
 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के टूंडला में विवाहिता ने शादी के डेढ़ साल बाद ही फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी।  गर्भवती विवाहिता के इस कदम को उठाने के बाद ससुराल वालों के होश उड़ गए। ससुरालीजन उसे उपचार के लिए एफएच मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। वहीं परिजन ने उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति व सास को हिरासत में लिया है।

ये है मामला 

थाना पचोखरा के गांव टूंडला निवासी सुनील कुमार की शादी डेढ़ साल पूर्व थाना खैर गढ़ के गांव प्रतापपुर निवासी दुर्गेश देवी से शादी हुई थी। दुर्गेश के रक्षा बंधन पर ससुराल द्वारा मायके न भेजने पर पति से विवाद चल रहा था। बुधवार शाम को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। उसके बाद विवाहिता ने कमरे के पंखे पर साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या की। यह देख परिजन के होश उड़ गए। ग्रामीणों की मदद से परिजन ने उसे फंदे से उतारा और उपचार के लिए एफएच मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन



ये भी पढ़ें - UP: जन्माष्टमी से पहले हनुमान मंदिर में लूट, पुजारी को बंधक बनाकर मुंह में ठूंसा कपड़ा; घंटे तक ले गए लुटेरे

बेटी की सास ने किया था फोन 

वहीं मायके वालों का आरोप है कि बुधवार शाम साढ़े छह बजे उनकी पुत्री दुर्गेश की सास रामकली का फोन आया कि अपनी बेटी को ले जाओ अन्यथा आज उसे जान से मार देंगे। रात साढ़े आठ बजे जब वह घर पहुंचे तो घर पर ताला लटका था। उन्होंने पुलिस को फोन कर बुलाया। इसी दौरान पति सुनील, सास रामकली व देवर सुल्तान सिंह उनकी पुत्री को मृत अवस्था में लेकर घर पहुंचे। उनकी पुत्री पांच माह की गर्भवती थी।

ये भी पढ़ें - Agra News: संपत्ति के लिए रची साजिश...सौतेली मां ने बेटी-दामाद के साथ मिलकर कराया बेटे का अपहरण

जांच कर रही पुलिस 

मायके वालों ने पति और अन्य ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति, देवर व सास के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान ने बताया है कि विवाहिता ने पति से हुए विवाद के बाद आत्महत्या कर ली है। मायका पक्ष की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें