फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गाली देने से रोकने पर गर्भवती को पीटा

Sat, 04 Nov 2023 06:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गाली देने से रोकने पर गर्भवती को पीटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किशनी। गांव नगला झबरा भदेई में गाली-गलौज करने से रोकने पर आरोपियों गर्भवती को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता बेबी देवी ने थाने तहरीर दी। पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम गांव निवासी नामजद शराब पीकर आया और गाली-गलौज करने लगा। जब उसने गालियां देने से रोका तो लाठी से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसके पति बाहर रहते हैं। आरोपी आए दिन शराब पीकर गाली गलौज करता है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक शिकायत गांव कुतूपुर निवासी बालिस्टर सिंह ने दी। बताया कि शनिवार की दोपहर जमीन के बंटवारे को लेकर भाई और भतीजे ने खेत पर आकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसे लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों के आने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। एक शिकायत नगला गवे निवासी दिलशाद ने दी। पुलिस को बताया कि सुबह गांव के ही नामजद लोग खेत से मिट्टी खोद रहे थे। रोकने पर गाली गलौज करते हुए उसकी पिटाई की। वहीं एक शिकायत यादव नगर निवासी अंशुल कुमार ने दी। बताया कि कुछ समय पहले एक नामजद से उसका विवाद हो गया था। उक्त मामले में लोगों के कहने पर समझौता कर लिया था। लेकिन विपक्षी उसी दिन से रंजिश मान बैठा। शुक्रवार की शाम भाई रितिक खेलने जा रहा था। तभी आरोपी व उसके साथियों ने रोक कर लाठी डंडा से पिटाई की। पुलिस ने अरुण कुमार, राघव कठेरिया, अतुल कुमार, योगेंद्र कठेरिया निवासी कुसमरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें