फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीति जिंटा ने किया ताज का दीदार

Thu, 12 May 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्री‌‌त‌ि ‌ज‌िंटा - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
‘दिल से’ फिल्म में पहली बार रुपहले पर्दे पर नजर आईं अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने गुरुवार सुबह पति जीन गुडइनफ के साथ मुहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार किया। फिल्म वीर-जारा की ‘जारा’ ने डायना बेंच पर अपने ‘वीर’ के साथ फोटो खिंचवाई और ताज की जमकर तारीफ की। प्रीति जिंटा के ससुराल के सदस्य भी उनके साथ ताज देखने पहुंचे थे।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह ताजमहल पर पीले रंग की फ्लोवर फैब्रिक ड्रेस में हैट लगाकर पहुंचीं अभिनेत्री प्रीति जिंटा पति के लिए गाइड बन गईं। करीब एक घंटे तक प्रीति ने अपने पति और ससुराल के सदस्यों को ताज के बारे में न केवल बताया, बल्कि सेल्फी भी लिए। ताज के सेंट्रल टैंक पर प्रीति जिंटा ने पति के साथ फोटो भी खिंचवाए। प्रीति के सेंट्रल टैंक पर पहुंचने के बाद पर्यटक उन्हें पहचान गए, हालांकि आंखों पर चश्मा और हैट को नीचे रखकर उन्होंने पहचान छिपाने की काफी कोशिश की। उनके साथ चल रहे बाउंसरों ने भी पर्यटकों को उनसे दूर ही रखा, लेकिन लोग प्रीति की एक झलक के लिए उनके पास पहुंचने लगे। फोटोग्राफी पर प्रीति ने कहा कि गर्मी ज्यादा है और वह देर तक नहीं रुकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें