फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्री-बोर्ड परीक्षा 10 से 24 जनवरी तक होगी आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह परीक्षाएं 10 से 24 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। करीब 40 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिले के 269 माध्यमिक स्कूलों में हाईस्कूल में 21717 तथा इंटर में 18645 बोर्ड परीक्षा में शामिल होने है। प्री-बोर्ड परीक्षा का उद्देश्य छात्रों को बोर्ड परीक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार करना और परीक्षा प्रक्रिया का अभ्यास कराना है। इसके लिए जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा का आयोजन बोर्ड परीक्षा के पैटर्न के अनुसार किया जाएगा, ताकि छात्रों को वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव मिल सके। परीक्षा के लिए बोर्ड परीक्षा 2025 में आए रिजर्व प्रश्नपत्रों से होनी है। इनको विद्यालयों को उपलब्ध करा दिया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि प्री-बोर्ड परीक्षाएं छात्रों की कमजोरियों को पहचानने में सहायक होंगी। इससे शिक्षक अंतिम चरण की तैयारी को और बेहतर ढंग से कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें