सोरोंजी। तीर्थनगरी के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म का विस्तार साढ़े पांच करोड़ रुपये से होगा। रेलवे ने इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू दी है। प्लेटफार्म छोटा होने के कारण यात्रियों को दिक्कत होती है। स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर एक का विस्तार किया जा रहा है। ट्रेनों के माध्यम से बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों का आवागमन होता है। प्लेटफार्म के निर्माण के अलावा टिनशेड, यात्रियों के बैठने के लिए बैंच, कुर्सियां, टॉयलेट एवं पेयजल की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि प्लेटफार्म विस्तार के लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है।