प्राचीन कैलाश मंदिर में तिरंगा और चंद्रयान की तस्वीर लेकर मंत्रोच्चार के बीच हवन कुंड में सामग्री डाली गईं। प्राचीन कैलाश मंदिर में हर-हर महादेव और भारत माता की जयघोष के बीच शंखनाद हुआ। हवन के दौरान कुंड के पास तिरंगा लेकर बैठे महंत गौरव गिरी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता से भारत का गौरव पूरे विश्वभर में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान-3 इतिहास रचने की कगार पर है।
यह भी पढ़ेंः- UP News: 12 साल से हत्या के आरोप में जेल में बंद युवक मिला निर्दोष, साक्ष्यों के आभाव में कोर्ट ने किया रिहा
कहा कि चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला है। इस मिशन को सफल बनाने के लिए देश भर में लोग दुआ और प्रार्थनाएं कर रहे हैं।चंद्रयान-3 की सफलता के लिए प्राचीन कैलाश मंदिर महंत गौरव गिरी ,ज्ञानेश शास्त्री,उपदेश मिश्रा ने सभी को शहर के कई प्रबुद्ध लोगों के साथ हवन किया।
Chandrayaan-3 Landing: आगरा में तिरंगा और चंद्रयान की तस्वीर लेकर किया हवन
- फोटो : अमर उजाला
महंत गौरव गिरी जी ने बताया कि चंद्रयान-3 की सफलता से पूरी दुनिया को भारत की ताकत देखेगी। निश्चय ही हवन का असर हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत पर रंग लाएगा क्योंकि कि चंद्रमा को भोलेनाथ अपने शीश पर धारण करते हैं,वे ही हमें सफलता देंगे, जो भारत के लिए यह गर्व की बात है।
यह भी पढ़ेंः- Chandrayaan-3: चांद पर दूजे उतरते देखे...अब हमारी बारी; अंतरिक्ष विज्ञानियों से लेकर आमजन को लैंडिंग का इंतजार
हवन-पूजन मे समाजसेवी नीतेश शर्मा, मदनमोहनशर्मा, आदित्य गोस्वामी, अमन गिरी, प्रेम बाबा, अरुण श्रीवास्तव ,प्रणव ठाकुर,नकुल सरस्वत आदि सभी उपस्थित रहे सबसे खास बात यह रही कि जितने भी श्रद्धालु इस हवन को देखकर जा रहे थे सभी ने अपनी अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हुए हवन में आहुति थी।
बताते चलें कि चंद्रयान-3 बुधवार को चंद्रमा की कक्षा में उतरने जा रहा है। शाम 5:27 बजे इसके चंद्रमा पर उतरने का समय है। इसे देखते हुए शासन के निर्देश पर बुधवार की शाम को सवा पांच बजे से सवा छह बजे तक सभी शिक्षण संस्थान खोले जाने का निर्णय लिया गया है। स्कूलों में शिक्षकों के साथ ही छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ेंः- Chandrayaan-3 Landing: आगरा में मंदिरों में की जा रही पूजा, लाइव प्रसारण देखने के लिए विद्यार्थियों में उत्साह
इसकी जानकारी मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन और निदेशक माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पत्र भेजकर दी है। पत्र में कहा कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 चंद्रमा पर लैंडिंग होने जा रहा है। इसका लाइव प्रसारण इसरो की तरफ से दिखाया जाएगा। छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाएं भी लाइव प्रसारण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस दौरान राष्ट्र के नाम संदेश देंगे।