फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मांगी अमन चैन की दुआ, सजदे में झुके सिर

Mon, 17 Jun 2024 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में बकरीद पर्व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परंपरागत तरीके से मनाया गया। सुबह 7 बजे से 10 बजे तक अलग-अलग समय में ईदगाहों व मस्जिदों पर सामूहिक नमाज अदा की गई। अल्लाह से अमन चैन की दुआ मांगी। सजदे में लाखों सिर झुके। कुल 103 ईदगाहों व मस्जिदों पर ईद की नमाज अदा की गई। लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं और इसके बाद परंपरागत तरीके से कुर्बानी कर अल्लाह की इबादत की।
विज्ञापन

कासगंज शहर में 8, सोरोंजी में 16, ढोलना में 15, सहावर में 18, अमांपुर में 9, सुन्नगढ़ी में 6, पटियाली में 8, गंजडुंडवारा में 17, सिढ़पुरा में 4 और सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र में 2 स्थानों पर बकरीद पर्व की नमाज अदा की गई। इसके अलावा शहर की बिलराम गेट ईदगाह, नई ईदगाह पर भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और नमाज अदा की। परंपरागत तरीके से नए परिधान पहने लोग आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। बच्चे भी काफी उत्साहित नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें