फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घूरे से उठी चिंगारी से लगी आग, आधा दर्जन झोपड़ियां राख

Mon, 17 Jun 2024 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। कस्बा के नगरिया के समीप स्थित ग्राम नगला पटियां में सोमवार को घूरे से चिंगारी से लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान करीब आधा दर्जन झोंपड़ियां जलकर राख हो गई। इसमें रखा घर-गृहस्थी का सामान भी जलकर खाक हो गया। अनाज व पशुओं का चारा भी नहीं बचा।। सूचना पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने आग से हुई क्षति का आंकलन किया।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर में घूरे से उठी चिंगारी रामदेवी पत्नी भगवान सिंह की झोंपड़ी पर गिर गई जिससे उसमें आग लग गई। देखते ही देखते यह आग फैल गई और आसपास की करीब आधा दर्जन अन्य झोपड़ियां आग की चपेट में आकर राख हो गईं। आग से राम देवी, सतीश, ओम दत्त, महेंद्र पुत्र गण शांति के गेहूं-भूसा कपड़े, बर्तन व चारपाई आदि जलकर राख हो गई। विद्या देवी पत्नी शांति की आधा किलो चांदी जल गई।
वहीं, हीरालाल पुत्र जमुना प्रसाद के उपले व भूसा जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने गांव वालों की मदद से लगभग दो घंटे में आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी एसडीएम को दिया। उनके निर्देश पर राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें