फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु शरणानंद ने दिए प्रवचन

विज्ञापन
कोसीकलां में पड़ाव स्थल पर प्रवचन करते कार्ष्णि गुरुशरणानंद महाराज। संवाद - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां(मथुरा)। कार्ष्णि गुरुशरणानंद महाराज के सानिध्य में रमणरेती आश्रम से शुरू हुई ब्रज चौरासी कोस यात्रा बृहस्पतिवार को कोसीकलां पहुंची। जहां ब्रजयात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में राधे - राधे के स्वरों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। परिक्रमा यात्रा शुक्रवार को प्रमुख प्राचीन मंदिरों के दर्शन कर पैगांव के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

परिक्रमा यात्रा बृहस्पतिवार को राजमार्ग पर पड़ाव स्थल पर पहुंची।। मुनिजी वाटिका परिसर में उनका स्वागत किया गया। आयोजित कार्यक्रम में दीनानाथ चौधरी, सुभाष गोयल, निरंजन सराफ, राजेंद्र हवेलिया, राजेंद्र अग्रवाल, मंजू, शोभित अग्रवाल, नरेश चौधरी, प्रताप चौधरी, नीरज अग्रवाल, योगेश खंडेलवाल, जितेंद्र एडवोकेट , बलवंत सिंह, हरीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
प्रवचन करते हुए गुरुशरणानंद महाराज ने कहा कि प्रभु की कृपा पाने के लिए व्यक्ति का चरित्र एवं व्यवहार प्रमुख भूमिका अदा करता है। उन्होंने ब्रज धरा को उत्सवों की धरा बताया। यहां निरंतर धार्मिक उत्सव होते हैं। भक्ति वह है जो खोई प्रसन्नता को वापस ले आए। इस मौके पर प्रमोद गर्ग कसेरे, अर्पित गर्ग, स्वामी हरिदास, रवि, उमेश, अजय अग्रवाल, चंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें