फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर, जल्द दूर होगी यह समस्या

Fri, 06 Dec 2019 12:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा)
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के गिरिराज धाम गोवर्धन में आने वाले भक्तों को अब वाहन पार्किंग की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। यहां मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण शुरू हो गया है। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) के अनुसार 11.75 करोड़ रुपये की लागत से बन रही चार मंजिला पार्किंग में 300 वाहन सुरक्षित खड़े हो सकेंगे।
विज्ञापन

 
गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं। अपने वाहनों से आने वाले श्रद्घालुओं को वाहन पार्किंग को लेकर दिक्कत होती है। वाहन चोरी का डर भी सताता है। श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए केंद्र सरकार की प्रसाद योजना से मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का कार्य शुरू हो गया है। 

एमवीडीए की देखरेख में गोवर्धन बस अड्डे पर बन रही मल्टीलेवल पार्किंग में 11.75 करोड़ रुपये की लागत आएगी। चार मंजिल की इस पार्किंग में 300 वाहन खड़े करने की व्यवस्था होगी। साथ ही क्लॉक रूम और शौचालय की सुविधा भी भक्तों को मिल सकेगी। 
विज्ञापन


एमवीडीए के अवर अभियंता संजय नादर ने बताया कि 11.75 करोड़ रुपये से बन रही मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कार्य तीन महीने से देरी से शुरू हुआ है। जून 2020 तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। कार्य शुरू करने में देरी जरूर हुई है, लेकिन तय समय में पार्किंग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें