फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसपा दिलाएगी बेरोजगारों को रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के आह्वान पर शुक्रवार को प्रसपा कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव, पांव-पांव पदयात्रा निकाली। गोकुलपुर से शुरू हुई पदयात्रा कई गांवों से होती हुई देर शाम ढढौंस में पहुंचकर समाप्त हुई। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी गिरीश कठेरिया ने कहा प्रसपा बेरोजगारों को रोजगार दिलाएगी।
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में कार्यकर्ता संघर्ष के लिए सड़कों पर उतर चुका है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों में दलितों-पिछड़ों व महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। प्रसपा कार्यकर्ता प्रथम चरण में गांव- गांव, पांव- पांव पदयात्रा अभियान चला रहे हैं। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने प्रदेश में सरकार बनने पर प्रत्येक घर से एक बेरोजगार को नौकरी देने का वायदा किया है।
प्रसपा कार्यकर्ताओं ने गांवों में बेरोजगारों से फॉर्म भी भरवाए। पदयात्रा अरसारा, खरगपुर, कोठी, दूबर होती हुई ढढौंस पहुंचकर समाप्त हुई। प्रसपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजवीर यादव, उमाकांत यादव, सुखवीर यादव, महेशसिंह यादव, जयवीर सिंह, राहुल यादव, वीरेंद्र सिंह यादव, ध्रुव सिंह, सोनू यादव, राजेश यादव, गौरव यादव, राहुल अग्निहोत्री मौजूद रहे। पदयात्रा के दौरान क्षेत्रीय सहकारी समिति कुसमरा के पूर्व अध्यक्ष, डीसीडीएफ के पूर्व निदेशक सुग्रीव यादव हविलिया ने प्रसपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें