फोन पर बुकिंग सुविधा
होम क्वारंटीन लोगों को दोपहर एक बजे और शाम 7 बजे तक खाने के पैकेट पहुंचा जा रहे हैं। इसमें परिवार द्वारा बनाई रोटियां, सब्जी, दाल और सलाद पहुंचाई जा रही है। जिन संक्रमित परिवारों को खाना चाहिए, वह सुबह 10 बजे तक और शाम को 3 बजे तक बुकिंग करा देते हैं। उसी के मुताबिक खाना तैयार कराया जाता है। यह टिफिन सर्विस नहीं है, महिलाएं अपने घर में ही खाना तैयार कर भिजवा रही हैं।
परिवारों की दिक्कतें देख शुरू किया सेवा प्रकल्प
प्रसादम सेवा की सदस्य पायल डावर ने बताया कि जितनी तेजी से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी है, उससे हमने परिवारों की व्यवहारिक दिक्कत देखी और यह प्रकल्प शुरू किया। पूरी सावधानी, बचाव के साथ हमारी टीम खाना बनाकर संक्रमितों के पास खाना पहुंचा रही है।
इस नेक काम में लोग आर्थिक सहयोग भी कर रहे
प्रसादम सेवा की सदस्य रेखा हसीजा ने कहा कि हमने जब संक्रमितों को खाने के पैकेट पहुंचाने की सुविधा शुरू की तो महिलाएं खुद ब खुद जुड़ने लगीं। हमारी सेवा पूरी तरह नि:शुल्क है, पर लोग खुद ब खुद पेटीएम कर अपनी इच्छा से आर्थिक सहयोग दे रहे हैं।
आगरा में कोरोना: हवा से फैल सकता है संक्रमण, सावधानी से बाहर निकलें, लापरवाही पड़ सकती है भारी