फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: आगरा में आपसी सहमति से भरे जा सकेंगे ग्राम सदस्यों के 2242 रिक्त पद

Mon, 19 Apr 2021 01:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
विज्ञापन

आगरा जिले में ग्राम सभाओं का कोरम पूरा करने के लिए सदस्य ग्राम पंचायत के 2242 रिक्त पदों को आपसी सहमति से भरा जा सकेगा। सहमति नहीं बनने पर चुनाव होगा। प्रधान पदों की मतगणना के बाद रिक्त पदों को भरने की कवायद शुरू होगी।

विज्ञापन


690 ग्राम पंचायतों में दो प्रधान निर्विरोध चुने जा चुके हैं। 688 पदों का फैसला 2 मई को मतगणना के बाद होगा। 690 ग्राम पंचायतों में 9180 सदस्य ग्राम पंचायत पद हैं। जिनमें 6441 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। 

ग्राम पंचायत सदस्य के 2242 पद रिक्त हैं। इनके लिए कोई नामांकन नहीं हुआ था। 497 पदों के लिए 15 अप्रैल को मतदान हो चुका है। ऐसे में रिक्त पदों को भरे बिना पंचायतों का कोरम पूरा नहीं हो सकेगा। ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम सभाएं आपसी सहमित से ले सकेंगी निर्णय
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि सदस्य ग्राम पंचायत के रिक्त पदों के लिए मतगणना के बाद ग्राम सभाएं आपसी सहमति से निर्णय ले सकेंगी। रिक्त पदों को निर्विरोध भरा जा सकेगा। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर निर्णय होगा। जहां आपसी सहमति नहीं होगी, वहां चुनाव कराया जाएगा।

दो बूथ पर पुनर्मतदान 21 को
फतेहाबाद ब्लॉक के रिहावली और जगनेर ब्लॉक के चंदसौरा के दो पोलिंग बूथों पर 21 अप्रैल को पुनर्मतदान होगा। डीएम ने बताया कि दोनों जगह पुनर्मतदान के लिए अधिकारी नामित किए गए हैं। यहां प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य चारों पदों के लिए वोट डाले जाएंगे।


यूपी पंचायत चुनाव: मैनपुरी में फर्जी मतदान को लेकर पथराव-फायरिंग, प्रधान प्रत्याशी घायल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें