फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, तीखी नोकझोंक

Wed, 18 Sep 2019 06:50 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रसपा के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता और पुलिसबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) को प्रदेश सरकार के विरोध में जुलूस नहीं निकालने दिया। बुधवार को प्रसपा कार्यकर्ता सांई की तकिया स्थित बैपटिस्ट स्कूल पर एकत्रित हुए। यहां से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालना था। 
विज्ञापन


दोपहर 12:00 मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट के साथ कई थानों की पुलिस फोर्स, पीएसी पहुंच गई। 12:30 बजे कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों से उनकी धक्कामुक्की हुई। लेकिन पुलिस ने उनको एमजी रोड पर आगे नहीं बढ़ने दिया।

इसके बाद प्रसपा जिलाध्यक्ष धारासिंह यादव ने सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें आगरा में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और आईटी सेक्टर बनाने, कानून व्यवस्था सुधारने, बिजली की दरें वापस लेने सहित 21 मांगें की गई हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली, महानगर अध्यक्ष डॉ. अशोक रैना, मनीषा सिंह, नगमा बेगम, रेखा यादव, अंजुमन चौधरी, यूनिस खान, शीलू यादव, अमरजोत साहनी, धर्मेंद्र यादव, दाऊद जलाल कुरैशी, आदित्य गौतम, विमल ठकुरेला, अनीस खान आदि शामिल रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें