फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग शिक्षिका गर्भवती हुई तब खुला प्रधानाचार्य व शिक्षक का सामूहिक दुष्कर्म का 'घिनौना खेल'

Wed, 18 Sep 2019 04:59 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
नगर के एक विद्यालय में पढ़ाने वाली शिक्षिका के साथ प्रधानाचार्य और शिक्षक ने मिल कर सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो भी बनाई। शिक्षिका को ब्लैकमेल कर उससे संबंध बनाए। इस दौरान शिक्षिका गर्भवती हो गई। जानकारी होने पर पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सौतेले पिता की 'नीयत' नहीं समझ सकी नाबालिग बेटी, दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम

मटसेना थाना क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी नगर के एक पब्लिक स्कूल में शिक्षिका के रूप में वर्ष 2018 में पढ़ाने के लिए आई। शिक्षिका का आरोप है कि तीन मई को विद्यालय के प्रधानाचार्य और एक शिक्षक ने उसे बहाने से अपने कमरे में बुलाया और सामूहिक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


आरोप है कि प्रधानाचार्य और शिक्षक ने उसकी क्लीपिंग भी बना ली। इसके बाद ब्लैक मेल करके उससे संबंध बनाने लगे। इस दौरान शिक्षिका गर्भवती हो गई। शिक्षिका के गर्भवती होने की जानकारी जब परिवारीजनों को हुई तो सभी हैरान रह गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

पूछताछ में शिक्षिका ने बताया कि उसके साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षक ने दुष्कर्म किया। जब शिक्षिका के परिजनों को इस मामले की हकीकत पता हुई तो 16 सितंबर को पीड़िता की मां पीड़ित शिक्षिका को लेकर थाना आई और तहरीर दी। 

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हरवीर और रामेश्वर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें