मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र के गांव रुई निवासी एक किसान ने अपना खेत बेचने से मना किया तो प्रधान धमकी देने लगा। पीड़ित के भाई ने धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा आरोपी को कर दिया। अब आरोपी ने ट्रैक्टर से फसल जोत कर नष्ट कर दी है। पीड़ित ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
भोगांव क्षेत्र के गांव रुई निवासी किसान रामवीर सिंह ने डीएम को बताया कि उन्हें लगातार 10 दिन एक गांव निवासी प्रधान जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसकी वजह यह है कि उन्होंने प्रधान को जमीन बेचने से मना कर दिया था। उनके भाई ने आरोपी को फर्जी ढंग से प्रधान को जमीन बेच दी थी। 30 जुलाई को आरोपी प्रधान अपने साथियों के उनके खेत पर आया और बाजरे की खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जोत कर नष्ट कर दिया। प्रधान ने धमकी दी है कि अपना खेत उसके नाम कर दे नहीं तो जान से मार देगा। धमकी से घबराए किसान ने डीएम से रसूखदार प्रधान और साथियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए किसान को जांच कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।