आगरा। डॉ. आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से आगरा कॉलेज को स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रयोगात्मक, मौखिक परीक्षाओं के लिए नोडल केंद्र बनाया गया है। प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने बताया कि परीक्षाएं 9 अप्रैल से 13 अप्रैल तक होंगी।
उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल को सुबह 11 बजे से बीएससी भौतिक विज्ञान व वनस्पति विज्ञान की परीक्षा होगी। 10 अप्रैल को सुबह 11 बजे से बीएससी, बीए जंतु विज्ञान और गणित की परीक्षा, 11 को सुबह 11 बजे से बीएससी रसायन विज्ञान, सांख्यिकी, कंप्यूटर साइंस, बीएससी, बीए शारीरिक शिक्षा और सैन्य विज्ञान की परीक्षा होंगी।
इसी दिन बीए कम्युनिटी डेवलपमेंट एंड एक्सटेंशन, मनोविज्ञान, एमएससी भौतिक विज्ञान, सांख्यिकी, एमए गणित, हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र, संस्कृत, समाजशास्त्र और उर्दू विषय की परीक्षा होगी। 13 अप्रैल को सुबह 11 बजे बीए एजुकेशन की परीक्षा होगी।