आगरा। उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (यूपीपीटीसीएल) के 132 केवी बाह सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में रविवार (आज) को बिजली की आपूर्ति 8 घंटे तक बंद रहेगी। सुबह 10 बजे से सबस्टेशन में 33 केवी फीडर पैनल बदलने का काम शुरू किए जाएगा जो शाम 6 बजे तक पूरा होने के आसार हैं। इस दौरान 132 केवी स्टेशन से जुड़े 33 केवी पाठकपुरा, नौगवां, बाह ग्रामीण सबस्टेशनों की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी।
विद्युत पारेषण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता के मुताबिक 33 केवी फीडर पैनल को बदलने का काम किए जाएगा। इस वजह से बाह, नौगवां और पाठकपुरा और इनसे जुड़े 11 केवी के सभी फीडरों की आपूर्ति सुबह 8 बजे से ही शाम 6 बजे तक बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शटडाउन से पहले अपने जरूरी काम निपटा लें और पीने के पानी आदि का समुचित इंतजाम रखें।