फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती से परेशान युवाओं ने सब स्टेशन पर जड़ा ताला

विज्ञापन
कुरावली में बिजली कटौती को लेकर उपकेंद्र पर ताला डालते लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
कुरावली। भीषण गर्मी में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान युवाओं का आक्रोश बुधवार को सातवें आसमान पर पहुंच गया। आक्रोशित युवाओं ने बिजली घर पहुंचकर सब स्टेशन में ताला डाल दिया। युवा परिसर में ही धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन पर युवाओं ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

युवाओं का कहना था मुख्यमंत्री के आदेशों की अनदेखी करके नगर को मात्र सात से आइ घंटे ही बिजली आपूर्ति दी जा रही है। रात में अघोषित कटौती के चलते नगर व क्षेत्र के लोग सो नहीं पा रहे हैं। अघोषित बिजली कटौती की कोई भी सूचना बिजली विभाग के किसी भी कर्मचारी द्वारा नहीं दी जाती है।
और सूचना लिए जाने पर बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी फोन भी नहीं उठाता है। बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा नगर के साथ पक्षपात रवैया अपनाया जा रहा है। आक्रोशित युवाओं को एसडीएम अनूप कुमार, एसडीओ संजीव कुमार ने भरोसा दिलाया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप ही कुरावली में 20 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाएगी। युवाओं को एसडीओ द्वारा लिखित पत्र भी दिया गया।
विज्ञापन

अजय सिंह कुशवाह, आकाश गुप्ता, बृजेश जादौन, सुनील यादव, तिलक यादव, विहान कश्यप, कुलदीप राठौर, प्रवेश शर्मा, इंद्रवीर भूरे, राजेश प्रताप सिंह राठौर, अभय ठाकुर, फरीद खां, मोहन कश्यप, प्रदीप गुप्ता मौजूद रहे।
गर्मी में कटौती से लोग परेशान
बेवर। गर्मी में अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। बेवर उपकेंद्र पर बिजली की कटौती को लेकर लोगों में आक्रोश है। बिजली की आवाजाही से लोग परेशान हें। रोस्टिंग के बाद शट डाउन तो कभी ब्रेक डाउन यह कर्मचारियों का रटा रटाया जवाब है। बेवर को 12 घंटे ही मुश्किल सबे सप्लाई दी जा रही है। उसमें भी कई घंटे फाल्ट के नाम पर कटौती हो जाती है। लोगों ने डीएम से बिजली व्यवस्था सुचार कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें