फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष की बढ़ीं मुश्किलें

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय स्थित नवाटेढ़ा पर एंटी करप्शन टीम द्वारा चस्पा किया गया नोटिस - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। राज्य कर्मचारी महासंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में एंटी करप्शन की टीम बुधवार को उनके सीएमओ कार्यालय परिसर स्थित आवास पर पहुंची। वहां फरार घोषित करने का नोटिस चस्पा किया गया। बताया कि एक माह में यदि हाजिर नहीं होते हैं तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सीएमओ कार्यालय परिसर स्थित नवाटेड़ा हाउस निवासी राज्य कर्मचारी महासंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह चौहान के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति का मामला शहर कोतवाली में वर्ष 2012 में दर्ज कराया गया था। उक्त मामले में मेरठ कोर्ट में वह हाजिर नहीं हुए, कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी वह नहीं पहुंचे।
इस पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन आगरा ने कोर्ट में फरारी संबंधी कार्रवाई की। बुधवार को एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक जसपाल सिंह पवार शहर कोतवाली पहुंचे। योगेंद्र सिंह को फरार घोषित किए जाने को लेकर थाने में तहरीर दी गई। कोतवाली में तैनात एसआई प्रवीन चौधरी के साथ पूर्व अध्यक्ष के सीएमओ कार्यालय परिसर स्थित नवाटेड़ा हाउस पहुंचे। वहां फरारी संबंधी कार्रवाई पूर्ण की गई। निरीक्षक ने बताया कि यदि एक माह के अंदर योगेंद्र सिंह मेरठ कोर्ट में हाजिर नहीं होते तो उनके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें