बटेश्वर के शौरीपुर मार्ग पर बारिश के चलते सड़क बनी दलदल जिससे गुजरती स्कूल की बस बटेश्वर मुख्य
बटेश्वर। बारिश के चलते तीर्थ क्षेत्र बटेश्वर के कई प्रमुख मार्गों पर कीचड़भर गया है। सड़क पर गड्ढे और कीचड़ के कारण लोगों यहां से निकलना मुश्किल है। फिसलकर रोजाना लोग हादसे का शिकार होते रहते हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों और श्रद्धालुओं को उठानी पड़ रही है।
लोगों ने बताया कि मुख्य मंदिर से जैन मंदिर जाने वाले मार्ग, पातालेश्वर से अटल संकुल तथा शौरीपुर मार्ग की सीसी रोड पर पानी और कीचड़भरा हुआ है। वहीं, बटेश्वर- कलींजर मार्ग पर स्थित वनखंडेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर जलभराव के कारण श्रद्धालुओं और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही समीपवर्ती गांव सिधावाली को कुतरझरा-बाह मार्ग से जोड़ने वाली सड़क में भी गहरे गड्ढे बन गए हैं। मार्ग क्षतिग्रस्त होने से रोजाना गुजरने वाले ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद