15 दिन से खुला पड़ा है गड्ढा
फतेहाबाद रोड पर ही होटल मान सिंह पैलेस के सामने भी सड़क किनारे सड़क धंसने गहरा गड्ढा हो गया है। यह गड्ढा 15 दिन से खुला पड़ा है, लेकिन स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने गड्ढे को भरवाने के प्रयास नहीं किए हैं। यहां भी किसी हादसे का इंतजार है। आसपास के दुकानदारों ने गड्ढे में कूड़ा डालना शुरू कर दिया है, ताकि यह गड्ढा भर जाए। दुकानदार मुकेश ने बताया कि बीच रोड की जगह किनारे पर होने के कारण गड्ढे को नहीं भरा जा रहा है।
पंचकुइयां रोड पर धंसी सड़क
पंचकुइयां रोड पर सीवर लाइन लीकेज के कारण सड़क धंस गई। इसी तरह भोगीपुरा चौराहे पर दो माह से लगातार पानी की पाइपलाइन के लीकेज के कारण सड़क में गड्ढे हो गए हैं। स्थानीय दुकानदार सुनील कर्मचंदानी ने बताया कि लीकेज को ठीक कर दिया जाता तो सड़क नहीं कटती। अब सड़क लगातार पानी बहने के कारण कट गई है। लोग परेशान हो रहे हैं। दोपहिया वाहन भी गड्ढों में फंस रहे हैं।