फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलो, थाने से बोल रहा हूं: 'पीड़िता ने अश्लील वीडियो और फोटो देकर शिकायत की है'...और छात्र से ठग लिए 33 हजार

Sat, 03 Jun 2023 11:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में हेलो, थाने से बोल रहा हूं। पीड़िता ने अश्लील वीडियो और फोटो देकर तुम्हारी शिकायत की है। छात्र को धमकाकर उससे 33 हजार रुपये ठग लिए। 
विज्ञापन
हेलो, थाने से बोल रहा हूं:...और छात्र से ठग लिए 33 हजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिसकर्मी बनकर छात्र को फोन किया और धमकाकर 33 हजार रुपये ठग लिए। हेलो, मैं पुलिस थाने से बोल रहा हूं। आपके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। पीड़िता के पास अश्लील फोटो और वीडियो है। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर सिकंदरा क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे छात्र को ब्लैकमेल कर 33 हजार रुपये ठग लिए। छात्र ने थाने व साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।

डिप्लोमा कर रहा पीड़ित छात्र

मेरठ के गांव अझौता निवासी अंकित ने बताया कि वह सिकंदरा थाना क्षेत्र में फुटवियर का डिप्लोमा कर रहे हैं। करीब आठ महीने पहले उनके फोन पर एक वीडियो कॉल आई। उन्होंने वह कॉल रिसीव कर ली। मगर दो मिनट तक कोई बोला नहीं तो उन्होंने कॉल कट कर दी। इसके बाद सब ठीक चल रहा था। जुलाई 2022 में फिर से उनके फोन पर एक कॉल आई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- नई नवेली दुल्हन के साथ सोया था पति: सुबह उठकर सीधा पहुंचा थाने, जो कुछ बताया उसे सुनकर

अश्लील फोटो व वीडियो भी है

कॉल करने वाले ने कहा कि मैं पुलिस थाने से बोल रहा हूं। कॉल करने वाले ने कहा कि आपके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज हुई है। आपको थाने आना पड़ेगा। इस पर वह डर गया और कॉल कट कर दिया। कॉल करने वाले ने फिर से फोन किया कहा कि पीड़िता के पास आपके अश्लील फोटो व वीडियो भी है। हमारी बात मान लो नहीं तो जेल जाने के साथ-साथ बदनाम भी कर दिए जाओगे।

यह भी पढ़ेंः- साहब! पति को बुढ़ापे में हुआ इश्क: हर महीने जाते हैं लंदन, रात-रात भर करते चैटिंग, थाने पहुंची महिला का

खाते में ट्रांसफर करा लिए पैसे

आरोप है कि इसके बाद उसने कई बार में 33 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बावजूद भी उसे आए दिन फोनकर परेशान करने लगे। तब थाने में शिकायत दर्ज कराई। सिकंदरा थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें