फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों संग आगरा घूमने आए पुर्तगाली छात्र की मौत, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुआ हादसा

Sun, 16 Dec 2018 09:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
Dead Body
विज्ञापन
आगरा में एक पुर्तगाली छात्र की मौत हो गई। वो चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरकर घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को पुर्तगाली दूतावास के अधिकारी उसके शव को दिल्ली लेकर चले गए। 
विज्ञापन


पुर्तगाली छात्र जॉर्ज अपने ही देश के एक साथी व छात्राओं के साथ जयपुर से आगरा आ रहा था। वो चेन्नई आईआईटी में एमटेक फर्स्ट सेमेस्टर का छात्र था। अजमेर आगरा फोर्ट इंटरसिटी शाम को आगरा फोर्ट स्टेशन से पहले ईदगाह स्टेशन पर रुकी थी। 

गलतफहमी में चारों लोग उतर गए। जब उन्हें बताया गया कि आगरा फोर्ट अगला स्टेशन है तो उसके साथी तो ट्रेन में सवार हो गए , लेकिन जॉर्ज गिरकर घायल हो गया। वो काफी देर तक ईदगाह स्टेशन पर पर पड़ा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात इलाज के दौरान मौत

बाद में उसे जीआरपी ने दिल्ली गेट के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। देर रात एसएन मेडिकल कालेज रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पर्यटन थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि दूतावास के अधिकारी छात्र के शव को दिल्ली ले गए। पिछले माह आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर भी कनाडा के यात्री की ट्रेन से उतरने के दौरान मौत हो गई थी।

जॉर्ज की मौत एक बार फिर स्टेशन पर आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं पर सवाल खड़ा कर गई। स्टेशन पर घायल या बीमार लोगों को उपचार दिलाने में घंटों का समय लग जाता है। जॉर्ज के साथ भी ऐसा हुआ। काफी समय तक वह स्टेशन पर पड़ा रहा। यदि तत्काल इलाज मिल जाता तो उसके बचने की संभावना अधिक होती। 

वैसे यह पहला मामला नहीं है जबकि उपचार समय से नहीं मिल पाया हो। इसके पहले रायपुर के एक व्यक्ति को हृदयाघात के बाद समय से इलाज नहीं मिल सका था। कनाड़ा के यात्री को भी समय से एसएन अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका, जिस कारण उसकी खून बहने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें