फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का अश्लील फोटो किया वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरों कस्बा की एक युवती का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पिता ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच पड़ताल शुरू की है। क्षेत्र की एक युवती का अश्लील फोटो को किसी अज्ञात ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर वायरल कर दिया गया। पिता को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस अधीक्षक से 17 जनवरी को मामले की शिकायत की। पिता ने कहा कि इस तरह की पोस्टों से वह और उनका परिवार काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए। पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच पड़ताल शुरु की है। आईडी को कौन चला रहा हैँ इसके संबंध में जनकारी करने का प्रयास किया जा रहा हैं। पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्र ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश सोरों कोतावली प्रभारी निरीक्षक को दिए गए हैं। शीघ्र ही आरोपी को प्रकाश में लाया जाएगा। साइबर क्राइम सेल की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें