फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः पॉलिथीन रोकने के लिए जिलाधिकारी चलाया चेकिंग अभियान

विज्ञापन
16एमएनपी-16-लेनगंज में पॉलिथीन की रोकथाम के लिए अभियान के दौरान पॉलिथीन बरामद करते एसडीएम व पुलिस - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में पॉलिथीन प्रयोग को रोकने के लिए जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने रविवार को उपजिलाधिकारियों के साथ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 90 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जप्त की गई। चार टीमों ने कई स्थानों पर सघन चेकिंग की। जिलाधिकारी ने स्वयं भी कुछ स्थानों पर पहुंचकर पॉलिथीन बरामद की।
विज्ञापन

एसडीएम सदर रजनीकांत, एसडीएम भोगांव सुधीर कुमार, एसडीएम किशनी रामसकल मौर्य, एसडीएम कुरावली अनूप कुमार, एसडीएम घिरोर अनिल कटियार सहित क्षेत्राधिकारी नगर, तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी, कई थानाध्यक्ष भी इस दौरान साथ रहे। कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मच गई। ईशन नदी चौराहे, लेनगंज, घंटाघर चौराहे पर दुकानों में तलाशी की गई। 30,500 रुपये जुर्माना वसूला गया।
शेष दुकानदारों पर 1.12 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। कार्रवाई के दौरान आशीष के यहां से 04.600 किग्रा, शिवकांत के 63 किग्रा, नीरज के500 ग्राम, राहुल के 09.200 किग्रा, जय ज्ञानेंद्र के 01.200 किग्रा, राहुल के 01.500 किग्रा प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई। जिलाधिकारी ने दुकानदारों से कहा है कि प्रतिबंधित पॉलिथीन के प्रयोग से बचें। उन्होने कहा कि जिन दुकानदारों के पास पॉलिथीन है वह अपनी स्वेच्छा से नष्ट कर दें।निरीक्षण के दौरान पकड़े जाने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतिबंधित पॉलिथीन के लिए जब नगर में एक साथ कार्रवाई हुई तो व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। कई जगह व्यापारी नेताओं और पुलिस की नोकझोंक हुई। पुलिस प्रशासन की सख्ती के आगे वे कुछ नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें