फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब: बटेश्वर मेले के आमंत्रण पत्र ने छेड़ा सियासी संग्राम, सांसद का नाम और फोटो ही कर दिया गायब

Wed, 11 Nov 2026 05:47 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बटेश्वर मेले के उद्घाटन के आमंत्रण पत्र से फतेहपुर सीकरी के भाजपा सांसद राजकुमार चाहर का नाम और फोटो गायब होने पर विवाद खड़ा हो गया है। सांसद समर्थकों ने इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताते हुए आपत्ति जताई है, वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि समापन समारोह में सांसद को बुलाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांसद राजकुमार चाहर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बटेश्वर का ऐतिहासिक मेला बुधवार से शुरू होने जा रहा है। हालांकि इस मेले से पहले ही इसका आमंत्रण पत्र चर्चा का विषय बन गया है। जिला पंचायत की ओर से जारी आमंत्रण पत्र में फतेहपुर सीकरी संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार चाहर का नाम गायब है। इसी संसदीय क्षेत्र में बटेश्वर आता है।
विज्ञापन


सांसद के समर्थकों ने इस पर आपत्ति जताते हुए जिला पंचायत से लेकर जिला प्रशासन तक के अधिकारियों से प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए आपत्ति जता दी है। आमंत्रण पत्र से सांसद का नाम हटाए जाने के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। मेले का उद्घाटन किसी सांविधानिक पद पर बैठी शख्सियत से कराने की बजाय इस बार पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह से कराने का प्रस्ताव रखा गया रहा है।

राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि चूंकि पूर्व मंत्री और उनकी पत्नी व बाह से विधायक पक्षालिका सिंह की सांसद चाहर से सियासी अदावत जगजाहिर है। ऐसे में संभव है कि दो सियासी खेमों के एक ही कार्यक्रम में बुलाने से होने वाली असहज स्थिति से बचने का प्रयास किया गया है। हालांकि इस प्रयास ने सियासी उठापटक मचा दी है। सरकारी कार्यक्रम में सांसद को नजरंदाज करना समर्थक प्रोटोकॉल का उल्लंघन मान रहे हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अधिकारी मुकेश जैन ने कहा कि मेले का प्रशासनिक आमंत्रण पत्र अभी तैयार किया जा रहा है। जो आमंत्रण पत्र बांटा गया है, वह जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय की ओर से जारी हुआ है। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने आपत्तियों को सिरे से खारिज किया है। स्पष्ट किया कि मेले के उद्घाटन और समापन पर बड़े आयोजन होते हैं। उद्घाटन के लिए पूर्व मंत्री को बुलाया जा रहा है जबकि समापन कार्यक्रम में सांसद राजकुमार चाहर को बुलाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के मान-सम्मान का ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें