फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी न्यूज: आगरा में सांसों पर संकट! 425 तक पहुंचा AQI, धूल-धुएं ने किया जीना मुहाल

Wed, 11 Nov 2026 05:39 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में स्मॉग और सड़कों के निर्माण से उड़ रही धूल ने प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना दिया है। बारहखंभा में  एक्यूआई 425 और शहीद नगर रोड पर 412 दर्ज किया गया, जबकि 39 में से 27 चौराहों की हवा खराब और गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। करीब 12 किलोमीटर लंबी खुदी सड़कों से उड़ती धूल ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों की परेशानी बढ़ा दी है।
 
विज्ञापन
आगरा में सड़क पर उड़ती धूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में खुदी पड़ी सड़कों पर धूल के गुबार उठ रहे हैं। वाहनों के निकलने पर पूरे दिन इन सड़कों के किनारे रहने वाले और दुकानदारों को सड़कों के किनारे बैठना मुश्किल हो गया है। पहले ही स्मॉग के कारण बिगड़ी शहर की हवा को धूल कणों ने और खराब कर दिया है। बारहखंभा रेलवे पुल के निर्माण के कारण अर्जुन नगर, बारहखंभा क्षेत्र का एक्यूआई 425 दर्ज किया गया, वहीं सीएम ग्रिड के निर्माण कार्यों के कारण खोदी गई इंदिरपुरम-शहीद नगर रोड पर एक्यूआई 412 दर्ज किया गया।
विज्ञापन



शहर में आगरा स्मार्ट सिटी के पर्यावरण सेंसरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद खराब रहा। 39 चौराहों में से 27 की हवा गंभीर और खराब श्रेणी में दर्ज की गई। गोवर्धन पूजा के दिन शाम को प्रदूषण के हालात ज्यादा रहे। शहीद नगर, राजपुर चुंगी, ट्रांसपोर्ट नगर, आईएसबीटी, कलेक्ट्रेट, छीपीटोला, नरीपुरा, टेढ़ी बगिया, बाग फरजाना, राजामंडी, नामनेर, सिकंदरा चौराहा, मंटोला तिराहा, जामा मस्जिद, सिंधी बाजार, सदर भट्ठी क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही। यहां पूरे दिन धूल के गुबार लोगों को परेशान करते रहे।

12 किमी. में सांस लेना मुहाल
राजामंडी से मदिया कटरा और दिल्ली गेट, इंदिरापुरम से बसई, राजपुर चुंगी से शहीद नगर, अमर होटल तिराहे तक, साकेत कॉलोनी से मारुति एस्टेट तक और टेढ़ी बगिया से कालिंदी विहार के बीच सीएम ग्रिड योजना में सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। करीब 12 किमी. लंबी सड़कें पानी, सीवर की लाइनों और यूटिलिटी डक्ट के निर्माण के कारण खुदी पड़ी हैं, जिससे धूल उड़ रही है। यहां रहने वाले लोगों का सांस लेना भी मुहाल है। ताज ट्रेपेजियम जोन अथॉरिटी के सदस्य उमेश शर्मा के मुताबिक इस बार टीटीजेड बोर्ड की बैठक में वह इस मामले को रखेंगे। एक साल से पूरा शहर परेशान है। काम के दौरान पर्यावरण मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


चौराहा एक्यूआई

बारहखंभा 425
राजेश्वर मंदिर 405

शहीद नगर 386
राजपुर चुंगी 370

बिजलीघर 344
छीपीटोला 340

घटिया 339
आईएसबीटी 335

नरीपुरा 329
मीरा हुसैनी चौराहा 328


नगर निगम के चीफ इंजीनियर अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि दिवाली से पहले ही सभी एजेंसियों से ग्रीन नेट लगाने, पानी का छिड़काव करने को कहा गया है। आकस्मिक जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें