भाजपा कार्यालय पर बैठक में बोलते भाजपा जिलाध्यक्ष।
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत पार्टी कार्यालय पर सोमवार को बैठक हुई। जिसमें सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा हुई। पार्टी पदाधिकारियों ने विस्तारक व मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए।
भोगांव रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि 14 अगस्त तक पूरे जिले में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस बार जिले में एक लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से पूरा करें।
लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि जिन्हें जिस बूथ की जिम्मेदारी दी गई है, वहां वे अधिक से अधिक लोगों को सदस्यता दिलाएं। इससे पार्टी हर बूथ पर मजबूत हो सकेगी। इस दौरान अजय पाल सिंह चौहान, प्रदीप चौहान, सरितकांत भाटिया, राहुल चतुर्वेदी, सोम गुप्ता, अनुराग पांडेय, राहुल भारतीय, अनूप मिश्रा, अहिवरन सिंह राजपूत, शिवऔतार, धीरू राठौर आदि मौजूद रहे।