फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गिरफ्तारी करने पीपीई किट पहनकर जाएंगे पुलिसवाले, डंडों और बंदूकों को भी कर रहे सैनिटाइज

Fri, 24 Apr 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थाना हरीपर्वत की हवालात में रहा चोरी का आरोपी संक्रमित मिलने के बाद पुलिस ने संक्रमण से बचने के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं। अब किसी भी अपराधी की गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस वाले पीपीई किट पहनकर ही जाएंगे। जिस जीप से रवानगी होगी, वो सैनिटाइज करके भेजी जाएगी। थाने और चौकियों को रोज सैनिटाइज कराया जाएगा।
विज्ञापन


थानों में सैनिटाइजेशन के लिए चैंबर बना दिए गए हैं। पुलिस वाले रोज इनमें विसंक्रमित हो रहे हैं। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि सभी थानों को पीपीई किट दे दी गईं हैं। उन्हें प्रशिक्षित भी किया गया है। मास्क और सैनिटाइजर भी दिए गए हैं।

सभी पुलिसकर्मियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। गिरफ्तारी के दौरान खास एहतियात के निर्देश दिए गए हैं। इनमें सबसे जरूरी यह है कि पुलिसकर्मी पीपीई किट पहने हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

डंडों और बंदूकों को भी कर रहे सैनिटाइज

लॉकडाउन तोड़ने वालों पर पुलिस वाले डंडे चला रहे हैं। ऐसे में यहां भी एहतियात बरता जा रहा है। थानों में विसंक्रमण के लिए बनाए गए चैंबर में डंडों को भी सैनिटाइज किया जा रहा है। पुलिस वाले जाते समय इन चैंबर में डंडे सहित जाते हैं। 

इसके बाद शाम को फिर से सैनिटाइज होते हैं। पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के लिए राइफल, रिवाल्वर भी सैनिटाइज करके दिए जा रहे हैं। यह एहतियात इसलिए भी बरता जा रहा है, क्योंकि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कई पुलिसकर्मी संक्रमित मिल चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें