फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता: घायल बुजुर्ग को चारपाई पर लिटाकर एक किमी पैदल अस्पताल लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी

Sat, 30 Oct 2021 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

फतेहाबाद में एक बुजुर्ग अपने घर की सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गए। घटना के वक्त घर में परिवार का कोई अन्य सदस्य नहीं था। ऐसे में दो पुलिसकर्मी मददगार बने और उन्हें अस्पताल तक पहुंचाया।  
विज्ञापन
चारपाई पर घायल को बुजुर्ग को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद में पुलिस ने खाकी के साथ इंसानियत का फर्ज निभाकर बुजुर्ग की जान बचाई। यहां सीढ़ियों से गिरकर घायल हुए नलकूप विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी को पुलिस चारपाई पर लिटाकर एक किलोमीटर दूर स्थित अस्पताल गई। जिससे समय पर उन्हें इलाज मिल सका। बुधवार को हुई इस घटना के बाद लोगों ने पुलिस की जमकर प्रशंसा की।

विज्ञापन

 
फतेहाबाद थाने में तैनात उपनिरीक्षक सनोज कुमार और सिपाही संजय कुमार अवंतीबाई तिराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान तिराहे के पास रहने वाले नलकूप विभाग के रिटायर्ड ऑपरेटर अशोक कुमार अचानक अपने घर पर सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके घर पर उस समय कोई नहीं था। मौके पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी। 

जानकारी सनोज और संजय मौके पर पहुंचे और घायल वृद्ध को तत्काल चारपाई पर लिटाकर दो अन्य लोगों की सहायता से एक किलोमीटर दूर स्थित अस्पताल इलाज के लिए ले गए और भर्ती कराया। बाद में जानकारी पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे और पुलिसकर्मियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। क्षेत्र में भी पुलिस के इस मानवीय चेहरे की लोग तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें