फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिसकर्मी बने गाइड, विदेशी मेहमानों को दिखाया ताजमहल; डीसीपी सिटी ने दिए जांच के आदेश

Thu, 20 Feb 2025 12:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पुलिस लाइन के सिपाहियों ने विदेशियों ताजमहल का दीदार कराया। ये मामला संज्ञान में आने के बाद डीसीपी सिटी ने जांच के आदेश दिए हैं। 
 
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की थाना पर्यटन से लाइन हाजिर हुए तीन सिपाही मंगलवार को बिना किसी आधिकारिक अनुमति के 60 विदेशियों के दल को ताजमहल का भ्रमण कराने पहुंच गए। उनके साथ थाने के दो सिपाही भी रहे। मामला संज्ञान में आने के बाद डीसीपी सिटी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


नवंबर में पर्यटन थाने में तैनात सिपाही वेदांत, दीपक और हिमांशु के खिलाफ गोपनीय शिकायत की गई थी। वह काफी समय से थाना पर्यटन में तैनात थे। एसीपी ताज सुरक्षा की रिपोर्ट पर तीनों को लाइन हाजिर किया गया। मंगलवार को अधिकारियों को पता चला कि सुबह 60 विदेशियों का दल आया था।

उन्हें ताजमहल घुमाने लाइन हाजिर किए गए सिपाही ले गए थे। दो सिपाही पर्यटन थाने के भी पहुंचे थे। लाइन के सिपाहियों को किसी तरह का आदेश नहीं दिया। इसके बावजूद वह कैसे चले गए? यह सवाल बना हुआ है। प्रतिसार निरीक्षक को भी सिपाहियों के बिना अनुमति जाने की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन


जांच एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद को दी गई है। वह यह पता कर रहे हैं कि लाइन हाजिर सिपाहियों को विदेशियों के आने की जानकारी किससे मिली थी? आखिर उन्हें क्या लालच था? डीसीपी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें