फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फिर दौड़ेगी उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस, केंद्रीय रेल मंत्री को लिखा पत्र...इन यात्रियों को मिलेगा फायदा

Thu, 20 Feb 2025 12:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस के फिर से संचालन के लिए सांसद नवीन जैन ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है।  ट्रेन पुनः शुरू होने से दैनिक यात्रियों और पार्सल यातायात को बड़ी राहत मिलेगी।
 
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने 3 जनवरी को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर श्रीगंगानगर से हावड़ा होते हुए आगरा छावनी तक संचालित होने वाली 13008/13007 उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस के फिर संचालित करने की मांग की थी। ट्रेन को कोविड काल में बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र के जवाब में बताया कि गाड़ी के फिर संचालन के लिए विस्तृत जांच के निर्देश संबंधित निदेशालय को दे दिए गए हैं। इस सकारात्मक पहल पर सांसद नवीन जैन ने केंद्रीय रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। कहा कि ट्रेन पुनः शुरू होने से दैनिक यात्रियों और पार्सल यातायात को बड़ी राहत मिलेगी। सांसद नवीन जैन ने कहा कि रेल मंत्री के सकारात्मक कदम से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस फिर से पटरियों पर दौड़ती नजर आएगी।

यह होगा फायदा
- ट्रेन के बंद होने से आगरा, कानपुर, प्रयागराज, गया, धनबाद, कोलकाता सहित कई शहरों के यात्रियों को बड़ी असुविधा हो रही थी। पुनः संचालन से सैकड़ों यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

- ट्रेन उत्तर भारत से पूर्वी भारत तक व्यापारिक गतिविधियों का एक प्रमुख साधन थी। इसके पुनः संचालन से व्यापारियों और किसानों को अपने उत्पाद देश के दूसरे हिस्सों तक भेजने में आसानी होगी।
विज्ञापन

- ऐतिहासिक शहर के लिए यह ट्रेन देश के पूर्वी हिस्से से पर्यटकों के आवागमन में सहायक होगी, जिससे पर्यटन को नई ऊर्जा मिलेगी।
- यात्रियों और पार्सल परिवहन की वृद्धि से रेलवे की राजस्व प्राप्ति भी बढ़ेगी, जिससे अन्य सुविधाओं के विकास में मदद मिलेगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें