फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ससुर ने बहू से की छेड़छाड़, शिकायत करने पर पति ने पीड़िता को पीटा, मुकदमा दर्ज

Wed, 21 Oct 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

आगरा के थाना जगदीशपुरा में एक महिला ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए 15 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी ससुर पुलिस विभाग में सिपाही है। विवाहिता का आरोप है कि ससुर की शिकायत करने पर पति ने उसकी पिटाई कर दी। उसकी हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसके बाद दूसरी शादी कर ली। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन

   
थाना जगदीशपुरा के बोदला की युवती की शादी जून 2019 में हुई थी। उसका कहना है कि ससुर कोतवाली क्षेत्र के एक थाने में तैनात है। वह 18 मार्च को कमरे में अकेली टीवी देख रही थी। तभी ससुर टीवी देखने कमरे में आया। वह नशे में था। आरोप है कि ससुर ने उसे पकड़कर अश्लील हरकत शुरू कर दी। शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य आ गए। 


उन्होंने ससुर की हरकत पर महिला को ही चुप कर दिया। महिला ने पति को इस बारे में बताया। पति ने भी उसकी पिटाई कर दी। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 22 मार्च को युवती मायके आ गई। तब से वह मायके में रह रही है। 
विज्ञापन


अब उसे पता चला है कि पति ने एक युवती से आर्य समाज में मंदिर में दूसरी शादी कर ली है। इसका विरोध करने पर ससुर धमका रहा था। पीड़िता ने थाना जगदीशपुरा में तहरीर दी। इसके बाद 15 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें