फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: मथुरा में तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार सिपाही को रौंदा, मौके पर मौत

Thu, 16 Jun 2022 09:27 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

मथुरा में बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार सिपाही की मौत हो गई। सिपाही की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। 
विज्ञापन
सिपाही प्रशांत बघेल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सदर बाजार के मैथोडिस्ट चर्च के पास कैंटर ने बाइक सवार सिपाही को रौंद दिया। मौके पर ही सिपाही की मौत हो गई। सिपाही लक्ष्मीनगर से खाना खाकर पुलिस लाइन लौट रहा था। सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने कैंटर और चालक को पकड़ लिया। वहीं, परिवार में कोहराम मच गया। मथुरा पुलिस में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में सिपाही को अंतिम सलामी दी गई।

मेथोडिस्ट चर्च के पास हुआ हादसा

इटावा की शांति कॉलोनी निवासी प्रशांत बघेल (34) पुत्र अहिवरन सिंह 2011 बैच का सिपाही था। साल 2015 से मथुरा में तैनात सिपाही वर्तमान में सर्विलांस सेल में ड्यूटी कर रहा था। बुधवार की देर रात 11:40 बजे जमुनापार लक्ष्मीनगर से खाना खाकर सिपाही बाइक से पुलिस लाइन लौट रहा था। वह मैथोडिस्ट चर्च के पास पहुंचा ही था कि सामने से तेजगति से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। 

सिपाही की मौत से पुलिस महकमे में शोक 

बताया गया है कि कैंटर चालक ने ट्रैक्टर को ओवरटेक करते सिपाही को रौंद दिया। मृतक का छोटा भाई विशाल बघेल भी साइबर सेल में तैनात है। उसकी तहरीर पर कैंटर चालक के खिलाफ थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।  पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, एसपी देहात श्रीशचंद्र और सीओ लाइन राममोहन शर्मा ने सलामी दी। इसके बाद शव को परिजन इटावा ले गए। एसएसपी ने बताया कि सिपाही की मौत का पुलिस महकमे में शोक है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कैंटर और चालक पुलिस के कब्जे में हैं।

विज्ञापन

तीन भाइयों में सबसे बड़ा था प्रशांत

बैंक से अवकाश प्राप्त अहिवरन सिंह के तीन बेटे हैं। इनमें सबसे बड़ा प्रशांत बघेल था, जोकि साल 2011 बैच का सिपाही था। फिरोजाबाद के बाद मथुरा में साल 2015 से तैनात था। फिलहाल सर्विलांस सेल में तैनात सिपाही काफी मिलनसार और कार्य के प्रति मेहनती था। उससे छोटा विशाल बघेल हैं, जो कि साइबर सेल में सिपाही हैं। इन दोनों से छोटा भाई विकास है जो कि शिक्षक है। प्रशांत की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। 

पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक सिपाही प्रशांत के दो बेटे श्रेयस (8) और समर (5) हैं। मौत की खबर ने पत्नी संजू का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस लाइन में रहने वाले प्रशांत का परिवार गर्मियों की छुट्टियों में इटावा गया था। उन्हें क्या पता था कि पीछे से प्रशांत की मौत की खबर आएगी। छोटे-छोटे बच्चे भी बार-बार अपने पापा के बारे में पूछ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें