फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agnipath Scheme: मथुरा के सैकड़ों युवाओं ने किया विरोध प्रदर्शन, पुरानी प्रक्रिया से सेना भर्ती कराने की मांग

Thu, 16 Jun 2022 09:01 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

तीन साल पुरानी सेना भर्ती परीक्षा से पहले ही निरस्त कर दी गई। इससे आक्रोशित सैकड़ों युवाओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना भर्ती रैली के पास आउट मथुरा जिले के युवाओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचे युवाओं ने तीन साल पुरानी भर्ती को निरस्त करने का विरोध किया। प्रदर्शनकारी युवाओं ने सरकार से पुरानी सेना भर्ती को पुरानी प्रक्रिया के तहत ही पूरा करने की मांग की।

विज्ञापन


बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे 2019 सेना भर्ती से जुडे़ युवा कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने उक्त भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने का जमकर विरोध किया। विरोध प्रदर्शन में शामिल युवा कन्हैया ने बताया कि दिसंबर 2019 में आगरा मंडल के करीब एक लाख से अधिक युवाओं ने सेना भर्ती के लिए आवेदन किया था। सेना भर्ती रैली फरवरी 2021 में आगरा आयोजित की गई। इसमें दौड़ और मेडिकल में सफलता प्राप्त करने वाले 3300 से अधिक युवाओं को 25 अप्रैल 2021 में परीक्षा में शामिल होने की सूचना जारी की गई, लेकिन परीक्षा से पहले ही इसे निरस्त कर दिया गया। 

अब नई प्रक्रिया से होगी सेना भर्ती 

इसके एक साल बाद भी परीक्षा की नई तिथि जारी नहीं की गई। इस स्थिति में इस भर्ती से जुडे़ हजारों युवा पिछले तीन साल से भर्ती की राह देख रहे हैं, लेकिन बुधवार को उन्हें सार्वजनिक नोटिस के माध्यम से जानकारी मिली कि उक्त भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है। अब अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती प्रक्रिया के तहत होगी। 

इसका विरोध करते हुए रक्षामंत्री के नाम डीएम के माध्यम से भेजे ज्ञापन में उक्त युवाओं ने मांग की है कि 2019 के पासआउट युवाओं को पुरानी व्यवस्था के तहत भर्ती किया जाए। इस भर्ती से जुड़ी लंबित परीक्षा को आयोजित कराया जाए। इसमें शामिल अधिकांश युवा नई सेना भर्ती नीति का हिस्सा अधिक उम्र हो जाने के कारण नहीं बन सकेंगे। ज्ञापन पर हरिओम सिंह, रूपेंद्र सिंह, सचिन सिंह, जयपाल सिंह आदि हस्ताक्षर किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें