फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिसकर्मी ने जूस में विषाक्त पिलाकर करा दिया पत्नी का गर्भपात

Mon, 20 Jul 2026 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: गर्भपात के बाद घर से धक्के देकर निकाली रूबी शर्मा - फोटो : स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बाह। पुलिसकर्मी पति पर पत्नी को जूस में विषाक्त पदार्थ पिलाकर गर्भपात कराने का आरोप लगा है। पत्नी दो माह की गर्भवती थी। पीड़िता का आरोप है कि दहेज में मायके से कार और 5 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति ने उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर बासाैनी पुलिस ने उसका मेडिकल कराकर आरोपी पुलिसकर्मी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, बासौनी के लखनपुरा गांव की रूबी शर्मा की शादी 18 अप्रैल 2025 को चित्राहाट के शाहपुर ब्राह्मण गांव (हाल निवासी 13 वाहिनी सिंकदर कम्पू, लश्कर, ग्वालियर) के ऋषिराज शर्मा से हुई थी। पति ऋषिराज शर्मा भोपाल में पुलिस विभाग में सेवारत है। रूबी शर्मा ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में कार और 5 लाख रुपये की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। उनके पिता श्रीकृष्ण के समझाने पर ससुराली कुछ महीने शांत रहे। आरोप है कि जुलाई 2025 में वह दो माह की गर्भवती थी। पति ने जूस में विषाक्त पदार्थ पिलाकर गर्भपात करा दिया। विरोध पर मारपीट की। शिकायत पर 26 जुलाई 2025 काे पिता, भाई और परिजन ससुराल आए। उनके साथ गाली गलौज कर धमकी दी कि दहेज की मांग पूरी होने पर ही रूबी को अपने साथ रखेंगे। उसे धक्के मार कर घर से निकाल दिया। पिता उसे मायके ले आए। डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल के हस्तक्षेप पर बासौनी पुलिस ने पति समेत ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें