फतेहाबाद फोटो।कार में मिले असलाह स्रोत वीडियो ग्रेव
- फोटो : अमर उजाला/संवाद
फतेहाबाद। डौकी थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी हीशिंया में जमीन के विवाद में रविवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और तनाव की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुला लिया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
थाना एकता क्षेत्र के कुआंखेड़ा निवासी बच्चू सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने वर्ष 2010 में भूरी सिंह निवासी कुआं खेड़ा से दो बीघा जमीन गढ़ी हीशिंया में खरीदी थी और तभी से उस पर कब्जा है। वहीं, गढ़ी हीशिंया निवासी वीरेश का दावा है कि जिस जमीन पर बच्चू सिंह पक्ष कब्जा किए हुए है, वह उसकी है और खरीदी गई जमीन का गाटा संख्या अलग है। आरोप है कि शनिवार को वीरेश ने जमीन की जुताई कर दी थी।रविवार दोपहर करीब तीन बजे बच्चू सिंह पक्ष के लोग गांव पहुंचे, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने भेज दिया। वीरेश ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बच्चू सिंह का भाई हथियार लेकर आया और जान से मारने की धमकी दी। डाैकी थाना प्रभारी ने बताया वीरेश की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। हथियार लाइसेंसी था या अवैध, इसकी भी जांच कराई जा रही है।