फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: आगरा में 42 लोगों ने किया पाबंदी का उल्लंघन, एक करोड़ रुपये की होगी वसूली

Sat, 17 Apr 2021 11:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

पंचायत चुनाव के मतदान में शर्तों को उल्लंघन करने वाले लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन लोगों को मतदान से पहले पाबंद किया गया था। 
विज्ञापन
यूपी पंचायत चुनाव 2021: मतपेटी लूटकर भागता हमलावर (लाल घेरे में) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले में पंचायत चुनाव के मतदान से पहले पाबंद किए गए 42 लोगों ने शर्तों का उल्लंघन किया। पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सब से एक करोड़ रुपये की वसूली की जाएगी। इसके अलावा पुलिस ने 104 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया, जो कि चुनाव के दौरान फतेहाबाद, जगनेर में मतपेटियां लूटने से लेकर अन्य बवाल में शामिल रहे। इनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

 
पंचायत चुनाव के मतदान के दौरान गुरुवार को फतेहाबाद और जगनेर विकास खंड के मतदान केंद्रों पर मतपेटियां लूटी गई थीं। इस मामले में पुलिस मुकदमे दर्ज किए थे। मतपेटी लूट के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। कई बूथ पर समर्थकों के बीच लाठी-डंडे भी चले। इसके बाद 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने ऐसे सभी मामलों में दोनों पक्ष के 59 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 42 लोगों ने पूर्व में पाबंद किए जाने के बावजूद उल्लंघन किया। इनको भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जिले में पुलिस ने अलग-अलग विवादों में शामिल 146 लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

 
एसएसपी मुनिराज जी के मुताबिक, चुनाव के दौरान हिंसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में पाबंद किए गए लोगों से धनराशि की वसूली की जाएगी। ऐसे सभी आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है। इनसे तकरीबन एक करोड़ रुपये की धनराशि वसूल की जाएगी। गिरफ्तार 146 आरोपियों को जेल भेजा गया है।

पंचायत चुनाव से संबंधित खबरें-

पंचायत चुनाव: आगरा में मतपेटी लूट का वीडियो वायरल, जिले के दो बूथों का मतदान निरस्त
विज्ञापन


यूपी पंचायत चुनाव: आगरा में मतदाताओं ने तोड़ा रिकॉर्ड, जानिए किस ब्लाक में कितने पड़े वोट



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें