फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा पुलिस ने की कार्रवाई: विधानसभा चुनाव से पहले 31184 लोग पाबंद, 11 को किया जिला बदर

Mon, 17 Jan 2022 04:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि 31184 लोग पाबंद किए जा चुके हैं। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले में विधानसभा चुनाव में खुराफातियों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। चुनाव में गड़बड़ी की आशंका पर 31184 लोगों के खिलाफ पाबंद करने की कार्रवाई की गई है। 11 लोगों को जिला बदर कर दिया गया है।

विज्ञापन


चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा अवैध शराब की तस्करी और असलाह लेकर जाने वालों की धरपकड़ की जा रही है। पुलिस ने चुनाव में 35 हजार लोगों को पाबंद करने के लिए चिह्नित किया था।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि 31184 लोग पाबंद किए जा चुके हैं। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। इनको दस हजार से लेकर पांच लाख रुपये की धनराशि से पाबंद किया गया है। पाबंद किए गए लोगों के घरों पर पुलिस ने दस्तक दी है। उन्हें नोटिस थमाए गए हैं। उन्हें बताया गया है कि चुनाव में व्यवधान डालने पर मुकदमा दर्ज होगा। मुचलका धनराशि की भी वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी हुई कार्रवाई
शस्त्र जमा हुए : 17786
गुंडा एक्ट की कार्रवाई : 194 मुकदमे
अवैध असलाह पकड़े गए : 155
कारतूस बरामद : 258
वारंटी गिरफ्तार : 348
कोर्ट में समर्पण करने वाले वारंटी : 126

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें