फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: थाना गोवर्धन में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, समर्थकों के साथ दर्शन करने पहुंचे थे मंदिर

Mon, 17 Jan 2022 12:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

चुनाव आयोग की सख्ती के बाद भी प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। गोवर्धन से भाजपा प्रत्याशी समर्थकों की भीड़ के  साथ मंदिर पहुंचे। दर्शन के बाद समर्थकों लाउडस्पीकर से संबोधित किया। इस पर उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।   
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी मेघश्याम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले की गोवर्धन विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ठाकुर मेघश्याम सिंह सहित उनके समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता एवं कोविड महामारी के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। भाजपा प्रत्याशी रविवार को अपने समर्थकों के साथ दानघाटी मंदिर में गिरिराज प्रभु की पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक थे। 

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी ने मंदिर के सामने आरती स्थल पर खडे़ होकर लाउडस्पीकर से संबोधित किया। इस दौरान नारेबाजी हुई। कस्बा चौकी प्रभारी चंद्रवीर सिंह की ओर से मेघश्याम सिंह सहित 50-60 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। सीओ गोवर्धन गौरव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन पर मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें