फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोपी की तलाश में दिल्ली पहुंची पुलिस की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम एक युवक की कुकर्म के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने के मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची। इस मामले में एक आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गांव में रविवार की देर शाम खेत में गए युवक की कुकर्म के दौरान विरोध करने पर गला दबाकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने पीछा कर एक आरोपी छविराम निवासी नगला थनी को पकड़ लिया था। पुलिस ने उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर बयान दर्ज कराकर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई थी। मामले में उसके भाई ने छविराम और कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में दूसरा आरोपी कल्लू घटना के बाद से ही फरार चल रहा हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दिल्ली और नोएडा पहुंची हैं।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक सदर दीप कुमार पंत ने बताया कि पुलिस की टीमें दिल्ली और नोएडा में डेरा डाले हुए हैं। शीघ्र ही उसके पुलिस गिरफ्तारी कर लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें