फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: थाने के दरोगा करेंगे यातायात ड्यूटी, 10 मोबाइल टीम भी गठित; इसलिए लिया गया ये निर्णय

Thu, 18 Apr 2024 08:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 चुनाव ड्यूटी में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के जाने से जाम की समस्या से निजात के लिए आगरा में नई व्यवस्था की गई है। अब थाने के दरोगा यातायात ड्यूटी करेंगे। इसके साथ ही 10 मोबाइल टीम भी बनाई गईं हैं, जो  जाम की सूचना पर टीम रिस्पांस देंगी। 
 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एक सप्ताह तक शहर के थानों के दरोगा यातायात ड्यूटी करेंगे। 10 मोबाइल टीम भी बनाई गईं हैं। जाम की सूचना पर टीम रिस्पांस देंगी। लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में फोर्स के जाने की वजह से लोगों को जाम की समस्या न हो उसके लिए यह व्यवस्था की गई है। व्यस्ततम घंटों में थाना पुलिस यातायात का संचालन करेगी।
विज्ञापन


यातायात ड्यूटी में लगे तकरीबन 500 होमगार्ड और 150 सिपाही-उप निरीक्षक पहले चरण के मतदान को लेकर ड्यूटी में रवाना किए गए हैं। इससे शहर में पुलिसकर्मियों की कमी हो गई है। एमजी रोड पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है। सुबह 7 से 11 तक स्कूली वाहन, रोजमर्रा के कामों में निकलने वाले लोगों की भीड़ रहती है। शाम 5 से 9 बजे भी यही स्थिति बनती है। एमजी रोड ही नहीं, अंदरूनी इलाकों में भी जाम समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ता है। फोर्स की कमी से समस्या हो रही थी। सोमवार को नामांकन के दौरान जाम लग गया था।

25 चौराहों पर थाना पुलिस की ड्यूटी
डीसीपी यातायात सैयद अली अब्बास ने बताया कि 10 मोबाइल टीम बनाई गई हैं। इसमें ऑफिस का स्टाफ लगाया गया है। एक टीम में 2-2 सिपाही लगाए हैं। इनकी अलग-अलग पॉइंट पर ड्यूटी रहेगी। कंट्रोल रूम पर जाम की सूचना आने पर मोबाइल टीम को भेजा जाएगा। वह समाधान करेंगे। वहीं थाना पुलिस की भी डयूटी लगाने के लिए बोला गया है। इसके लिए डीसीपी सिटी को पत्र लिखा गया है। 25 चौराहों पर थाने के 2-2 दरोगा की 2-2 शिफ्ट में ड्यूटी का अनुरोध किया गया है, जिससे पीक आवर्स में भी ट्रैफिक को सुगमता से निकाला जा सके। अगर, ज्यादा दिक्कत होगी तो थाने से भी फोर्स बुलाई जाएगी।
विज्ञापन


प्रशिक्षण देकर लगाएंगे वालंटियर
यातायात ड्यूटी के लिए लोगों से भी अपील की गई थी। इस पर पुलिस को विभिन्न संगठन से जुड़े लोगों ने संपर्क किया। इस पर लोगों को प्रशिक्षण के बाद ड्यूटी पर लगाया जाएगा। सामान्य चौराहों पर जनता के सहयोग से पुलिसकर्मी यातायात का संचालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें