फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: जमीन विवाद में दरोगा की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, दोनों पक्षों के छह लोग घायल

Sun, 10 Nov 2019 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
मृतका के परिजनों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के गांव घुटारा मासूमपुर में शनिवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने एक महिला को घर के बाहर खींचकर लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मारपीट के दौरान दोनों पक्ष के छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


बेवर थाना क्षेत्र के गांव घुटारा मासूमपुर निवासी दो भाई रामवीर सिंह और प्रहलाद सिंह पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। रामवीर सिंह जनपद औरैया में व प्रहृलाद सिंह यादव की तैनाती सब इंस्पेकटर के पद पर कासगंज में है।

दोनों भाइयों का गांव के ही रहने वाले इंद्रपाल और अशोक से आधा बीघा जमीन को लेकर विवाद है। उक्त विवादित जमीन इंद्रपाल के घर के पास है। कई बार थाना दिवस, तहसील आदि में शिकायतें भी दी जाती रहीं, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। इसके चलते दोनों पक्ष के बीच विवाद गहराता जा रहा था। 
विज्ञापन

घर से खींचकर महिला को पीटा

शनिवार की सुबह इंद्रपाल और अशोक पक्ष के लोग मकान के पास पड़ी जमीन को जोत रहे थे। पास में ही रामवीर के खेत में मिट्टी आदि को उठाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। 

दोनों पक्ष के लोगों में बीच मारपीट और पथराव हो गया। आरोप है कि इंद्रपाल पक्ष के लोगों ने प्रह्लाद की 40 वर्षीय पत्नी अवधश्री को घर के बाहर खींच लिया और लाठी डंडा से पीटा। इससे अवधश्री गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उनको परिजन अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

मारपीट में रामवीर के पुत्र विपिन कुमार, अरविंद, पत्नी कांती देवी, अनिल पुत्र प्रहलाद तथा दूसरे पक्ष के अशोक कुमार व भतीजी डॉली घायल हो गए। अशोक और डॉली को सैफई रेफर किया गया है। बाकी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

घटना की सूचना पर एसडीएम पीसी आर्य, सीओ प्रयांक जैन अस्पताल पहुंचे। पीड़ित परिवार को आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि विवाद खेत पर हुआ था। 

पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय ने कहा कि दो पक्षों में जमीन को लेकर हुए विवाद में महिला के सिर में लाठी लग गई। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें