फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: ताजमहल में हनुमान चालीसा का पाठ करने जा रहे विहिप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, थाने में बैठाया

Tue, 15 Feb 2022 03:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पुलिस द्वारा रोके जाने पर विहिप पदाधिकारियों ने विरोध जताया। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने थाने में ही हनुमान चालीसा का पाठ किया। 
विज्ञापन
विहिप पदाधिकारियों को रोकती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल में मंगलवार को भगवा वस्त्र पहनकर और दुपट्टे डालकर हनुमान चालीसा का पाठ करने जा रहे विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को पुलिस ने रोक लिया। उन्हें थाना हरीपर्वत पर ले आए। इस पर सभी ने थाने में हनुमान चालीसा का पाठ किया। पदाधिकारियों ने पुलिस के रोके जाने पर विरोध प्रकट किया। 

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के आशीष आर्य के भगवा वस्त्र पहनकर ताजमहल में प्रवेश कर अंदर हनुमान चालीसा पाठ करने की जानकारी पुलिस को इंटरनेट मीडिया से हो गई थी। मंगलवार सुबह से ही पुलिस सक्रिय हो गई। आशीष आर्य के साथ अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के ताजमहल की ओर जाने की जानकारी मिली तो पुलिस हरीपर्वत और भगवान टाकीज चौराहे पर तैनात कर दी गई। आशीष आर्य के साथ अन्य संगठनों की महिलाएं और युवतियां थीं। 

थाने में किया हनुमान चालीसा का पाठ 

दोपहर 12 बजे पदाधिकारी और कार्यकर्ता गाड़ी से हरीपर्वत चौराहे पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रोक लिया और थाना हरीपर्वत ले आये। पुलिस ने उनसे आगे जाने से मना किया। इस पर सभी ने थाने के सभागार में ही हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। पुलिस ने दोपहर 2:30 बजे तक उन्हें थाने में ही बैठाए रखा था।

विज्ञापन

सेवा भारती की पदाधिकारी रीना सिंह का कहना था कि मुस्लिम युवतियां हिजाब में शैक्षणिक संस्थानों में जा सकती हैं तो हम भगवा वस्त्र पहनकर ऐतिहासिक इमारत में क्यों नहीं जा सकते?

थाना हरी पर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और पदाधिकारी ताजमहल पर हनुमान चालीसा का पाठ करने जा रहे थे। इसकी जानकारी पर उन्हें रोक लिया गया था। बाद में उन्होंने एसीएम प्रथम को अपना ज्ञापन दिया। इसके बाद वापस चले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें