लाइनमैन ने बताया कि फाल्ट जोड़ने जा रहा हूं। इसके बाद लाइनमैन ने जेई को फोन करके दरोगा से उसकी बात कराई। मगर दरोगा ने जेई को भी यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया और चालान काट दिया। चालान कटने की बात लाइनमैन ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को बताई।
इसके बाद विद्युत विभाग ने थाना लाइनपार का चिट्ठा खोला। जिस पर छह लाख 62 हजार 463 रुपये बकाया था। लाइनमैन ने भी विद्युत विभाग के बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश बढ़ाते हुए थाने की लाइन काट दी। इससे वहां रात में काम ठप हो गया।
रनवीर सिंह, एसडीओ का कहना है कि थाने पर छह लाख रुपये से अधिक का बिल बकाया था। हम एफआईआर कराने के लिए भी एसओ के पास भेजते हैं, मगर एफआईआर दर्ज नहीं की जाती है। चेकिंग के लिए पुलिस टीम भी मांगते हैं, वो भी उपलब्ध नहीं होती है। एसओ लाइनपार संजय सिंह ने कहा कि लाइनमैन का दरोगा रमेशचंद्र से कोई विवाद हो गया था। थाने की बिजली काट दी गई है। थाने पर विद्युत विभाग का बिल बकाया है।