फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गैंगस्टर के आरोपी की पुलिस ने की कार जब्त

Wed, 29 Mar 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी कासगंज। गैंगस्टर के आरोपी की पुलिस ने आठ लाख की कार जब्त करने की कार्रवाई की है। जबकि पुलिस पूर्व में उसकी 6.20 करोड़ की संपत्ति भी जब्त कर चुकी है। पिछले वर्ष आरोपी 28 अप्रैल को जुआ घर से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने गैंस्टर की धारा 14 ए की तहत आरोपी की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बीते 28 अप्रैल 2022 को पुलिस को पटियाली के रंपुरा गांव स्थित एक घर में जुआ खेले जाने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें आरोपी राजबहादुर निवासी एटा भी शामिल था। पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की। पूर्व में पुलिस ने राजबहादुर की संपत्ति को चिन्हित कर कुर्क करने की कार्रवाई की। जिसमें 6.20 करोड़ की संपत्ति पूर्व में जब्त की गई। वहीं सोमवार की रात्रि उसकी आठ लाख रुपये की कार को सिढ़पुरा की पुलिस ने जब्त किया है। उसकी अब तक जब्त संपत्ति 6.28 करोड़ है। सिढ़पुरा के कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि गैंगस्टर के आरोपी की कार को मुखबिर की सूचना पर बरामद करके जब्त करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें