फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफिया रवि बंसल की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत की कार्रवाई

Fri, 18 Sep 2020 12:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • गैंगस्टर एक्ट के तहत की पुलिस ने कार्रवाई, और भी संपत्तियां जब्त की जाएंगी 
  • अब सटोरिये इमरान की संपत्ति को भी जब्त करने की तैयारी
विज्ञापन
भूमाफिया की संपत्ति जब्त की गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जगदीशपुरा स्थित गढ़ी भदौरिया में नाथ का बाग की जमीन पर कब्जा कर बेचने के मामले में भूमाफिया घोषित बिल्डर और गैंगस्टर रवि बंसल की पांच करोड़ कीमत की छह संपत्तियों को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने गुरुवार को यह कार्रवाई की। दो और संपत्तियां जब्त की जाएंगी। उनमें किराएदार हैं। उन्हें दो दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि वर्ष 2018 में बिल्डर रवि बंसल के खिलाफ धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हुए थे। आरोप था कि प्राचीन नाथ का बाग की जमीन को बेच दिया। उस पर कॉलोनी बना ली। अब लोग वहां रह रहे हैं। पुलिस ने कई लोगों को जेल भेजा था। रवि बंसल जमानत पर है। 


उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी। उसे भूमाफिया घोषित किया गया था। इसके बाद अपराध से अर्जित आठ संपत्तियों को चिह्नित किया गया। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी गई। जिलाधिकारी के आदेश पर संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई गुरुवार को हुई।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी (सीओ) लोहामंडी रितेश कुमार सिंह और एसीएम तृतीय एमपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संपत्ति के जब्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस के साथ पीएसी भी मौजूद रही। बोदला पर एक प्लॉट को जब्त किया गया। इसमें गैराज चल रहा था।

अपराध से अर्जित की थी संपत्ति : सीओ

सीओ रितेश कुमार सिंह ने बताया कि बोदला में एक प्लॉट को दो बार में वर्ष 2012 में खरीदा गया था। इसके बाद प्लॉट को एक कर दिया गया। रात तक तकरीबन छह संपत्तियों को जब्त किया गया है। इन संपत्ति का बाजार मूल्य इस समय लगभग 20 करोड़ है, जिसे जब्त कर लिया गया। 

यह संपत्ति अपराध से अर्जित की गई। नाथ का बाग की जमीन पर हुए कब्जे के मामले में तत्कालीन एसएसपी अमित पाठक ने कार्रवाई कराई थी। बाग की जमीन पर कब्जा किया गया था। मामला शासन तक पहुंचा था। एसएसपी बबलू कुमार ने मामले में कार्रवाई शुरू करा दी है।
विज्ञापन

ये संपत्तियां की गई हैं जब्त

बोदला के पास दो व्यवसायिक प्लाट, क्षेत्रफल लगभग 359 वर्ग मीटर, अनुमानित कीमत डेढ़ करोड़ रुपये। गांव सुनारी में दो प्लाट, क्षेत्रफल लगभग 1894 वर्गमीटर, अनुमानित कीमत ढाई करोड़। केदार नगर में एक दुकान, कीमत 50 लाख। शक्ति नगर, भोगीपुरा में एक प्लाट, कीमत 50 लाख। शक्ति नगर में दो घर हैं। इनमें किरायेदार रह रहे हैं, इन्हें दो दिन का समय दे दिया गया है।

अगला नंबर सटोरिए इमरान का

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि रिंकू सरदार और रवि बंसल की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की जा चुकी है। अब सटोरिये इमरान की संपत्ति को जब्त करने की तैयारी है। अब तक 12 लोगों को चिह्नित किया गया था। इनकी संपत्ति की अनुमानित कीमत 12 करोड़ है। तीन बड़े रवि बंसल, रिंकू सरदार और इमरान हैं। अन्य की कम संपत्ति है, जो अपराध से अर्जित की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें