फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में दिनदहाड़े लूट का मामला: पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज, नहीं मिला लुटेरों का सुराग

Sun, 31 Oct 2021 12:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा की आवास विकास कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर को दो बदमाशों ने दुकान में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। व्यापारी को कुर्सी से बांधकर बदमाश भाग गए थे। घटना के दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। 
विज्ञापन
आगरा लूटकांड: जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 16 में नमकीन के व्यापारी पुनीत अग्रवाल से 1.71 लाख रुपये की लूट में पुलिस अब तक लुटेरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने शनिवार को व्यापारी के बैंक से गोदाम आने, घर जाने और घर से गोदाम वापस आने वाले तकरीबन छह रास्तों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। मगर, बदमाश नजर नहीं आए। वहीं यह भी पता नहीं चल सका कि वह किस वाहन से गोदाम पर आए थे और किस तरफ भागकर गए।

विज्ञापन


पुनीत अग्रवाल से शुक्रवार दोपहर को साढे़ तीन बजे दो बदमाशों ने गोदाम में घुसकर लूट की थी। उन्हें कुर्सी से बांध दिया था। लूट के बाद बदमाश डायरी पर '15 लाख हर कीमत पर जल्दी’ लिखकर फरार हो गए थे। बदमाशों की धरपकड़ के लिए एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने तीन टीम बनाई हैं। सीसीटीवी फुटेज देखने पर भी बदमाशों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि व्यापारी के बैंक से घर और गोदाम तक जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। मगर, बदमाशों का जो हुलिया व्यापारी ने बताया है, उस तरह के कपड़े पहना कोई उनके पीछे आता नजर नहीं आया। व्यापारी की बैंक खातों की भी जानकारी की गई है। 
विज्ञापन


उधर, व्यापारी पुनीत अग्रवाल ने बताया कि वह दहशत में है। पुलिस उन्हें जहां भी बुला रही है, वह जा रहे हैं। बदमाश जल्द से जल्द पकड़े जाने चाहिए।

Trending Videos
विज्ञापन

लूट के खुलासे की मांग, एसएसपी से मिले व्यापारी
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता और राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनय अग्रवाल के नेतृत्व में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह से मुलाकात की। नमकीन व्यापारी पुनीत अग्रवाल से 1.71 लाख और ऋचा कमलेश पाठक से चेन लूट की घटना के खुलासे की मांग की। यह भी बताया कि लता कुंज निवासी अनुज कंसल के यहां हुई 60 लाख की चोरी का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। 

व्यापारियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने की मांग की। एसएसपी ने खुलासे का आश्वासन दिया। इस दौरान डॉ. राकेश गुप्ता, कृष्ण कुमार गोयल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, सतीश गुप्ता, नितिन गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, पवन अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अमित बंसल आदि मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें