फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पुलिस की बोलेरो कार को ट्रक ने रौंदा, दरोगा और सिपाही घायल; चालक हुआ फरार

Thu, 07 Dec 2023 09:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ट्रक ने पुलिस की बोलेरो में टक्कर मार दी। इस हादसे में दरोगा और सिपाही घायल हो गए। ये हादसा हाथरस मार्ग पर गश्त के दौरान हुआ। 
 
विज्ञापन
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस-आगरा मार्ग पर फाउंड्री नगर के पास सोमवार की रात छत्ता पुलिस की बोलेरो में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार दरोगा और सिपाही घायल हो गए। ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सोमवार की रात आगरा-हाथरस मार्ग पर थाना छत्ता पुलिस को साप्ताहिक गश्त करनी थी। इसके लिए थाने के दरोगा मनोज कुमार और सिपाही सोनू कश्यप के साथ चालक संजीव कुमार बोलेरो से निकले। उन्हें रामबाग होते हुए हाथरस की सीमा पर स्थित टोल तक जाना था। रात तकरीबन 1:45 बजे पुलिसकर्मी रामबाग चौराहे से आगे फाउंड्री नगर चौकी के पास पहुंचे तभी पीछे से आते ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दी।

दरोगा मनोज कुमार और सिपाही सोनू कश्यप घायल हो गए। ट्रक लेकर चालक भाग गया। सूचना पर थाना ट्रांस यमुना पुलिस पहुंची। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। क्षतिग्र्रस्त बोलेरो को क्रेन की मदद से थाना छत्ता ले जाया गया। थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना सुमनेश विकल का कहना है कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें